Posts

Showing posts from March, 2019

रंगो का त्यौहार होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें। (Nitin Lakade, Prajapat Nagar, Indore)

Image
💥 रंगो का त्यौहार होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें। 💥 पर्व कोई भी हो वह अपने साथ प्रसन्नता तथा उमंग लेकर आता है। होली एक ऐसा ही उत्सव है, जो लोगों के दिलों में प्रेम भाव तथा रंग भर देता है। होली के रंगों में भला कौन  नहीं सराबोर हो जाना चाहता! किन्तु क्या आप जानते हैं कि ये रंग आपकी त्वचा को हानि भी पहुंचा सकते हैं। यदि आप रंग खेलने से पूर्व कुछ सतर्कता बरतें तथा सही रंगों का चुनाव करें, तो  त्वचा के प्रभावित होने से बच सकते हैं। होली मन की कलुषता को धोकर रिश्तों में नया जोश भरने वाला इन्द्रधनुषी पर्व है। अगर इसकी सुखद भावना को ख्याल में रखकर इस पर्व का स्वागत किया जाए तथा इस  भावना के साथ दूसरे को रंग या गुलाल लगाया जाए कि उसके साथ स्नेह और रिश्ते मजबूत हो सकें तो होली से ज्यादा शानदार, खुशनुमा दूसरा कोई पर्व नहीं। ऐसा नहीं कि रंग डालना या गुलाल लगाना कोई अशोभनीय बात है। लेकिन यदि मन की दमित इच्छाएं होली के माध्यम से पूरी करने का इरादा रखा जाए तो सचमुच गलत है। होली सदा इस तरह से मनानी चाहिए कि किसी को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और सभी प्रसन्न हो...